फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रितों के अंतिम संस्कार के लिए आगे आया आईएमए

विज्ञापन
विज्ञापन
निराश्रितों के अंतिम संस्कार के लिए आगे आया आईएमए
विज्ञापन

बुलंदशहर। निराश्रित लोगों का विधिवत अंतिम संस्कार कराने के लिए आईएमए ने पहल शुरू की है। आईएमए गंगा में मृतक के शव को बहाने की जगह विधिवत अंतिम संस्कार कराएगा। अंतिम संस्कार कराने के लिए धनराशि उपलब्ध कराने के साथ जरूरत पड़ने पर स्वयं पहुंचकर कार्य करवाएंगे।
विज्ञापन

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस दौरान बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अपनों को काल के गाल में समाते हुए देखा। उनमें कुछ ऐसे भी हैं जो अपनों का रुपयों की तंगी के चलते विधिवत अंतिम संस्कार नहीं करा पा रहे हैं। दुख की इस घड़ी में आईएमए ऐसे परिवार के संग खड़ा होना चाहता है। आईएमए के सचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि श्मशान घाट हो या कब्रिस्तान दोनों स्थानों पर जगह की कमी के साथ-साथ अंतिम संस्कार का सामान बहुत मुश्किल से उपलब्ध हो पा रहा है। जो परिवार विधिवत अंतिम संस्कार कराने में असमर्थ हैं वे आईएमए के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित का विधिवत अंतिम संस्कार में व्यय होने वाली धनराशि या स्वयं पहुंचकर संबंधित प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें