डिबाई में तेजी से फैला संक्रमण, एक माह में 20 व्यापारियों ने तोड़ा दम
डिबाई। नगर क्षेत्र में एक माह में 20 व्यापारियों की मौत के कारण दहशत बनी हुई है। स्थिति यह है कि गांवों के साथ नगर में भी संक्रमण काफी तेजी से फैला है। नगर क्षेत्र की बात करें तो यहां करीब 20 व्यापारियों की पिछले एक माह में मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने केवल चार व्यापारियों की मौत कोविड से स्वीकार किया है। ईओ नगर पालिका शमशेर सिंह का कहना है कि लगातार शहर को साफ रखने और सैनिटाइजेशन के लिए कदम उठाया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को कहीं पर समस्या है तो मुझसे आकर बता सकता है, समस्या को दूर करा दिया जाएगा।
इन व्यापारियों की हुई है मौत
राजीव गुप्ता
लखन अग्रवाल
मनोज अग्रवाल
श्रीकिशन शर्मा
मदलसा पालीवाल
अनुराधा पालीवाल
विपिन वार्ष्णेय
सुरेंद्र गुप्ता
सुमन वार्ष्णेय
सुनीता वार्ष्णेय
पुष्पा वर्मा
अनिल शर्मा
अनुराग कर्णवाल
शोभा अग्रवाल
सुनील शर्मा
मुनीराज शर्मा
उर्मिला वार्ष्णेय
इन गांवों के हालात भी हैं खराब
गांव का नाम मौत
कुंवरपुर 07
राजौर 09
कैलावन 18
परवाना 17
कनौना 14
दौलतपुर कलां 18
बरहाना 07
इछावरी 14
नैथला 17
खेलिया कल्यानपुर 05
ईलना 20
बिलसूरी 08
ईस्माइलपुर 08
सिंरोधन 07
मूड़ाकरीमपुर 07
बोले लोग =
नगर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन देर से शुरू हुआ, जिसके चलते संक्रमण के फैलने पर रोक नहीं लग सकी थी। अभी भी सैनिटाइजेशन और फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
- राकेश वार्ष्णेय, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी
अस्पताल में चिकित्सक व स्टाफ बढ़ाने के साथ ही ओपीडी सेवाएं शुरू की जानी चाहिए। दुकानों को बंद रखने में व्यापारियों को सहयोग करना चाहिए। व्यापारियों की मौत को लेकर भी सरकार को उनके परिजनों की मदद करने के लिए कदम उठाने चाहिए।
- गिर्राज वार्ष्णेय, योग गुरु व समाजसेवी
घरों से बाहर सड़क पर कूड़ा न फैलाएं। सफाईकर्मी आने के बाद ही कूड़ा निकालकर कर्मचारी को दें। बिना मास्क लगाए घर से न निकलें। जिला प्रशासन को भी सैनिटाइजेशन और वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए कदम उठाने चाहिए। - मनोज सिंघल, सभासद
कोट =
50 बेड कोविड अस्पताल के अलावा सीएचसी दानपुर, सीएचसी डिबाई, पीएचसी कसेरकला में चार बेड की ऑक्सीजन सहित व्यवस्था की गई है। खंड विकास कार्यालय पर ऑक्सीजन सिलिंडर देने की सुविधा शुरू हो गई है।
- डा. अनीता राजपूत, विधायक
लगातार कोविड जांच के लिए क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे हैं। विभाग के निर्देश पर वैक्सीनेशन के लिए भी आगे कदम उठाए जाएंगे। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की योजना बनाते हुए जल्द ही नए कैंप लगाकर लोगों की जांच की जाएगी।
- डॉ. हेमंत गिरी, पीएचसी प्रभारी