फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में 12 स्वास्थ्य कर्मी हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में 12 स्वास्थ्य कर्मी हुए संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। आम लोगों के साथ-साथ कोरोना से बचाव में जुटे स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। गत सप्ताह 12 स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो एक स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। वहीं, दो कर्मी अभी उपचार करा रहे हैं।
जनपद में दूसरी लहर के दौरान हर आयु वर्ग के लोग संक्रमण का शिकार हो रहे है। नौ मई से 15 मई तक जनपद में 2,602 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 2,602 संक्रमित में 12 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। वहीं, एक स्वास्थ्य कर्मी का निधन हो गया। शिकारपुर में दो, मुनी में दो ओर जिला महिला अस्पताल में एक, पीपीसी खुर्जा में एक, बीबीनगर में एक, गुलावठी में एक, डिबाई में एक, कसेरकला में एक, ऊंचागांव में एक ओ दानपुर में एक स्वास्थ्य कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि जिला महिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स का 11 मई को निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि जनपद में अब तक करीब 80 स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव आ चुके है। इनमें तीन से अधिक की मौत हो चुकी है। ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के पॉजिटिव आने और मृत्यु होने की जानकारी समय-समय पर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को अवगत करा दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें