फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी लहर में 49 फीसदी 21 से 40 साल वाले हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी लहर में 49 फीसदी 21 से 40 साल वाले हुए संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर युवाआें के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हुई है। दूसरी लहर में संक्रमित हुए लोगों में 49 फीसदी 21 से 40 साल के बीच वाले हैं। पहली लहर के संक्रमितों में इस आयु वर्ग के 44.99 फीसदी थे। अभी इस आयु वर्ग के लोगों का जिले में टीकाकरण भी शुरू नहीं हो पाया है। इसलिए इन पर अभी बड़ा खतरा है।
जिले में कोरोना संक्रमण अप्रैल 2020 में शुरू हुआ। तब से 20 मई 2021 तक यहां कुल 18,513 लोग संक्रमित हुए हैं। पहली लहर में कुल 6325 लोग संक्रमित हुए। इनमें 21 से 40 वर्ष वालोें की संख्या 2843 थी। दूसरी लहर में एक अप्रैल से 20 मई के बीच कुल 12188 लोग संक्रमित हुए। इनमें 21 से 40 साल के बीच वालों की संख्या 5999 है।
विज्ञापन

युवाओं को वैक्सीनेशन का इंतजार
एक मार्च से आम नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू किया गया। एक मई से 18 से 44 आयु वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू होना था, लेकिन जनपद में अभी शासन के निर्देश पर टीकाकरण स्थगित चल रहा हैं।
पंजीकरण हुआ, नहीं मिली टीके की तारीख
वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण करा रखा हैं। अभी तक टीका लगवाने को तारीख नहीं मिली हैं। अभी तक टीका न लगने से कोरोना संक्त्रस्मण का डर बना हुआ हैं। - राजेश श्रीवास्तव
नही मिली वैक्सीन, बढ़ रहा खतरा
कोविड खासकर युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। टीकाकरण न होना जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना है। घर के काम से बाहर आदि जाना मजबूरी है। - राजेश कुमार
इंतजार करते हो गए 20 दिन
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जल्द से जल्द युवाओं को टीका लगवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। संक्रमण से बचाव को लेकर युवा 20 दिन से टीकाकरण शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। - विभोर गोयल
तैयारी के बाद ही करते टीके की घोषणा
शासन ने एक मई से युवाओं के लिए टीकाकरण की घोषणा की थी। जिसकी तैयारी नहीं थी तो घोषणा क्यों की गई। पंजीकरण के बाद भी युवाओं को सिर्फ इंतजार करना पड़ रहा हैं। - प्रेरित चौधरी
विज्ञापन

जोखिम में युवा
दूसरी लहर में जिले में कोरोना संक्रमितों में सबसे बड़ी संख्या 21 से 40 आयु वर्ग वालों की है। युवाओं को कामकाज के सिलसिले में बाहर जाना होता है, इसलिए थोड़ी सी चूक होते ही वह संक्रमण की चपेट में ज्यादा आए।
- डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें