फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में खाद्य सामग्रियों की कीमत तय

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में खाद्य सामग्रियों की कीमत तय
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। डीएम ने थोक एवं फुटकर मूल्य सचिव, मंडी समिति और विपणन निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर फल-सब्जी व अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमत तय कर दी है। किसी भी खाद्य सामग्री को एमआरपी से अधिक पर बेचना गैरकानूनी होगा। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की शिकायत की जाती है तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ जुर्माने लगाने े साथ ही एफआइआर भी दर्ज की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति को निर्धारित रकम से अधिक वसूलने की शिकायत करनी है तो संबंधित एसडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी और पुलिस के साथ ही कोविड कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05732-282828, 282522 पर शिकायत कर सकते हैं।
आवश्यक वस्तु का नाम फुटकर मूल्य ( रुपये प्रति किलो) आज का भाव
सब्जी
आलू 6-9 12
बैंगन 10-15 20
मिर्च 15-18 28
लौकी 8-10 16
काशीफल 7-10 15
टमाटर 10-15 15
हरा धनिया 10-15 18
पालक 8-10 20
अदरक 30-35 60
फूलगोभी 12-15 30
लहसुन 70-80 120
प्याज 15-20 20
बंदगोभी 15-20 18
भिंडी 15-20 28
नीबू 50-60 80
करेला 20-25 25
खीरा 8-10 15
ककड़ी 10-15 35
कटहल 25-30 40
फल
केला 20-25 40
सेब 90-100 120
संतरा 70-80 80
अंगूर 50-60 80
पपीता 30-40 50
अनानास 60-70 75
अनार 60-65 85
चीकू 30-40 55
आम 40-50 50
तरबूज 10-15 20
खरबूजा 30-35 40
मुसम्मी 45-50 70
दाल/खाद्यान्न/अन्य
चावल 38 45
गेहूं 22 22
गेहूं आटा 26 34
चना दाल 78 80
अरहर दाल 115 120
उड़द दाल 115 90
मूंग दाल 110 100
मसूर दाल 105 110
मटर दाल 75 80
साबुत मटर 75 75
गुड़ 40 40
चीनी 38 37
दूध 54 55
खुली चाय पत्ती 230 230
नमक 20 20
सरसों का तेल 165 170
वनस्पति घी 130 145
रिफाइंड तेल (सोया) 160 155
पाम ऑयल 130 130
बोले व्यापारी -
कुछ व्यापारी जरूरी सामान पर भी ब्लैक मार्केटिंग कर रहे थे। अब जिला प्रशासन के कदम से लोगों से अधिक धनराशि नहीं वसूल कर पाएंगे। हालांकि खुली सामग्री और पैकिंग वाली सामग्री की कीमत में कुछ अंतर हो सकता है। हालांकि पैकिंग वाली सामग्री पर एमआरपी अंकित होता है।
विज्ञापन

- अभिषेक गुप्ता, किराना व्यापारी
जिला प्रशासन ने मंडी समिति से वार्ता करने के बाद यह कदम उठाया है। प्रतिदिन मांग और आवक के हिसाब से कीमत ऊपर नीचे हो सकती है। हालांकि कुछ फुटकर विक्रेता अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों को महंगा सामान बेचते हैं। जिला प्रशासन के इस कदम से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- खुशीराम लोधी, अध्यक्ष, फल-सब्जी आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन
डीएम के निर्देश पर ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए फल-सब्जी व खाद्य सामग्री की कीमत तय की गई है। यदि कोई विक्रेता तय कीमत से अधिक पर सामग्री बेचता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेश कुमार यादव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें