फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टास्क फोर्स करेगी अनाथ बच्चों की देखभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब टास्क फोर्स करेगी अनाथ बच्चों की देखभाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोविड महामारी के दौरान जिन बच्चों ने अपने मां-बाप को खोया है, ऐसे अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए जिला प्रशासन ने कदम उठाया है। डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टीम अनाथ बच्चों को सुविधाएं देने के साथ ही उन्हें गलत लोगों के हाथों में जाने से बचाएगी।
विज्ञापन

महामारी से जिले में भी बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। कई घर तो ऐसे हैं, जहां मां-बाप के अस्पताल में होने के कारण उनके छोटे बच्चे घर पर अकेले हैं। जबकि कई बच्चे अनाथ भी हो चुके हैं। ऐसे बच्चों की सुरक्षा और उन्हें गलत हाथों में पहुंचने से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने टास्क फोर्स का गठन किया है। साथ ही लोगों से आह्वान किया है कि ऐसे बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं। डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स के साथ कोविड वर्चुअल सपोर्ट ग्रुप का गठन किया गया है। इसमें मुख्य विकास अधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, जिला कार्यक्रम अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक शामिल हैं। डीएम ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इस संबंध में कोई शिकायत मिलते ही तत्काल एक्शन लें और पुलिस को साथ लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

इन नंबरों पर दें सूचना
जिला प्रोबेशन अधिकारी 7518024003
बाल कल्याण समिति 9412632352
जिला बाल संरक्षण इकाई 9897223730, 9410284415
हेल्प लाइन नंबर 8979996328
महिला हेल्पलाइन 181
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें