फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीनगर में 15 दिन में 13 मौत, रिकॉर्ड में कोरोना से एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीनगर में 15 दिन में 13 मौत, रिकॉर्ड में कोरोना से एक भी नहीं
विज्ञापन

बीबीनगर। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों में लगातार बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी की समस्या बढ़ रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोविड जांच तक नहीं करा पा रहा है। बीते पंद्रह दिन में बीबीनगर में ही 13 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इनमें से एक भी मौत कोरोना से नहीं हुई है।
बीबीनगर नगर पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां प्रतिदिन औसतन 200 लोगों की कोविड जांच की जा रही है। इनमें से 20 फीसदी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। संक्रमण की दर से पता चलता है कि यहां कोरोना तेजी से फैल रहा है। यहां के लोगों ने बताया कि 25 अप्रैल से दस मई के बीच 15 दिनों में जिन 13 लोगों की मौत हुई उनमें से अधिकांश को बुखार, सांस लेने में परेशानी के कारण अस्पतालों में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

सीएचसी में यह हैं सुविधाएं
कुल बेड : 30
ऑक्सीजन सपोर्ट : 15
वेंटिलेटर : 00
प्रतिदिन औसत जांच: 200
बीते 15 दिन में इनकी हुई मौत
1 रविंद्र गोयल
2 उर्मिला राठी
3 रतनसिंह राठी
4 पुष्पेंद्र शर्मा
5 ऋतु शर्मा
6 सुभाष शर्मा
7 पुरुषोत्तम शर्मा
8 नवनीत शर्मा
9 अनिता तायल
10 जितेंद्र शर्मा
11 राजेंद्र शर्मा
12 महेश गुप्ता
13 रेस शर्मा
जिंदगी में नहीं देखी ऐसी बीमारी
इस तरह की बीमारी अपनी जिंदगी में नहीं देखी है। लगातार मौत होने से लोगों में दहशत है। इसे गंभीरता से लेना होगा। सरकार को और सख्ती दिखाते हुए लॉकडाउन लगाना चाहिए। - चंद्रपाल सिंह राठी
लॉकडाउन या कर्फ्यू नहीं समाधान
सिर्फ लॉकडाउन या कर्फ्यू से ही बचाव संभव नहीं, लोगों को भी जिम्मेदारी निभाते हुए गाइडलाइन का पालन करना होगा। लक्षण आएं तो तुरंत कोविड जांच करानी चाहिए। - अशोक शर्मा
ऑक्सीजन प्लांट लगाएं
तहसील स्तर पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने चाहिए।लोगों के टीकाकरण के साथ ही कोविड जांच कराने की गति को भी बढ़ाने की आवश्यकता है। - विनोद अग्रवाल
कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत
अभी तक क्षेत्र में कोविड से एक भी मौत नहीं हुई है।स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। लोगों को स्वयं टीकाकरण कराने के लिए आगे आना होगा। अभी भी ग्रामीण क्षेत्र में लोग कोविड को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जो कि जानलेवा साबित हो रहा है। - डा. सुशील कुमार जैन, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन

जागरूकता ही हथियार
नगर में बस स्टैंड पर लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी सभासदों को साथ लेकर प्रत्येक वार्ड में निगरानी की जा रही है। महामारी से निपटने में जानकारी ही सबसे बड़ा हथियार है। - महेश रुड़कीवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें