फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

540 मिले कोरोना संक्रमित, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
540 मिले कोरोना संक्रमित, चार की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। मंगलवार को जिले में 540 नए कोराना संक्रमित मिले और चार लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि, 316 लोग स्वस्थ हुए हैं। िजिले में 3,264 सक्रिय मरीज होम आइसोलेशन एवं कोविड अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

मई में अब तक तीन बार एक दिन में कोरोना संक्रमित के आंकड़े 500 के पार जा चुके हैं। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि मंगलवार को आरटीपीसीआर जांच में लैब से 315 और एंटीजन किट से जांच में 225 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए संक्रमितों में बुलंदशहर के 61, सिकंदराबाद के 55, गुलावठी के 53, अनूपशहर के 40, खुर्जा के 36, ऊंचागांव के 34, बीबीनगर व पहासू में 29-29, लखावटी व जहांगीराबाद में 28-28, स्याना व अरनियां में 27-27, डिबाई में 25, शिकारपुर में 23, दानपुर में 17, धरपा में नौ और मालागढ़ के तीन लोग हैं। इसके अलावा अलीगढ़ में तीन और हापुड़, जेवर व गाजियाबाद में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए संक्रमितों में से में 493 को होम आइसोलेशन में और शेष 47 को कोविड चिकित्सालयों में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया हैं। मार्च 2020 से 11 मई तक जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 15,678 हो गई है। इसमें 152 लोगों की मौत हो चुकी है और 12,262 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें