फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिले 526, एक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिले 526, एक की गई जान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अभी कम नहीं हुई है। शनिवार को 526 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 325 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंचे। एक संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में अब कुल केस 14,567 हो गए हैं। अब तक 11,366 लोग ठीक हो चुके हैं और 146 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 3055 लोगों का होम आइसोलेट समेत विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि शनिवार को सर्वाधिक 71 संक्रमित जहांगीराबाद क्षेत्र में मिले है। इसके अलावा बुलंदशहर में 51, बीबीनगर व सिकंदराबाद में 47-47, अनूपशहर में 46, डिबाई में 44, शिकारपुर में 33, गुलावठी में 32, स्याना में 31, ऊंचागांव में 28, दानपुर व पहासू में 26-26, खुर्जा में 18, अरनिया में 9, लखावटी में आठ, धरपा में सात ओर अगौता क्षेत्र निवासी दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

प्रतिदिन 2500 से अधिक की हो रही जांच
नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि प्रतिदिन 2500 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। इसमें 10 फीसदी से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन

2,089 ने लगवाया राहत का टीका, वैक्सीन खत्म
शनिवार को अधिकांश केंद्रों पर दो बजे करीब वैक्सीन समाप्त हो गई। इसके बाद आये लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि विभागीय अफसर रविवार को वैक्सीन आने की संभावना जता रहे है। अब सोमवार को वैक्सीनेशन हो सकेगा। 20 से अधिक केंद्रों पर करीब 60 सेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान 2,089 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाया। बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के जो लोग टीकाकरण से वंचित चल रहे हैं वो टीका जरूर लगवा लें। रविवार को वैक्सीन आने की संभावना है।
एक से आठ मई तक हुए टीकाकरण के आंकड़े
तारीख टीकाकरण
एक मई 3,236
दो मई अवकाश
तीन मई 3,257
चार मई 2,930
पांच मई 2,922
छह मई 2,236
सात मई 2,628
आठ मई 2,089
कुल 19,298
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें