फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने पर इंस्पेक्टर ने सिपाही का काटा चालान

विज्ञापन
औरंगाबाद में सिपाही का चालान काटतीं इंस्पेक्टर अरुणा राय। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
मास्क नहीं लगाने पर इंस्पेक्टर ने सिपाही का काटा चालान
विज्ञापन

औरंगाबाद। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय ने सोमवार रात जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर मास्क न लगाने पर एक सिपाही का ही चालान काट दिया। मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार सिंह ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जोन की पुलिस को मास्क का प्रयोग न करने वाले लोगों का चालान काटने के निर्देश दिए थे। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय सोमवार रात थाने के सभी दरोगाओं को लेकर सड़कों पर उतर गईं। बुलंदशहर-औरंगाबाद स्टेट हाईवे स्थित जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान औरंगाबाद थाने के एक सिपाही ने मास्क नहीं लगा रखा था। इंस्पेक्टर ने उक्त सिपाही को अपने पास बुलाकर मास्क न पहनने पर उसका चालान काट दिया। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय ने बताया कि कोरोना के चलते लोगों को मास्क का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें