फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से आठवीं तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक से आठवीं तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश पर कोरोना संक्रमण के चलते बुधवार से जनपद में कक्षा एक से आठवीं तक के सरकारी और निजी स्कूल नहीं खुलेंगे। इसके अलावा 25 मार्च से सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश डीएम ने दिए हैं। साथ ही जिन स्कूलों या कॉलेज मेें परीक्षाएं चल रही हैं, वह जारी रहेगी। इसके अलावा त्योहार आदि को देखते हुए शासन से मिले निर्देश के आधार पर 19 सूत्रीय गाइड लाइन जारी की गई है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने सोमवार देर रात नई गाइड लाइन जारी की है। इसी क्रम में मंगलवार शाम डीएम रविंद्र कुमार ने बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से 24 से 31 मार्च तक कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। आठवीं से 12 और उच्च शिक्षण संस्थानों को 25 मार्च से बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा जिन संस्थानों में परीक्षाएं हो रही हैं, वह अनवरत जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभी संस्थानों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। इस आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों को डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। वहीं, दूसरी ओर जिला प्रशासन की जारी गाइड लाइन के अनुसार किसी भी प्रकार के जुलूस आदि प्रशासन की अनुमति के बाद ही आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही कार्यक्रमों में 60 वर्ष से ज्यादा, बीमार व्यक्ति और 10 वर्ष तक के बच्चों को शामिल होने पर मनाही है। होली पर जनपद में बाहर से आने वाले लोगों की कोराना जांच कराई जाएगी। साथ ही गांवों और शहरों में एक नोडल अधिकारी और कर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच सुनिश्चित कराएं। कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर कोविड जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ नहीं लगने देने के निर्देश दिए हैं। जेल में आने जाने वाले बंदियों की भी कोरोना जांच के निर्देश के साथ ही वैक्सीनेशन का कार्य तीव्र गति से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूल बंद होने पर नहीं होगी वार्षिक परीक्षा
शासन के आदेश पर कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद होने के कारण परिषदीय स्कूलों में अब वार्षिक परीक्षाएं भी नहीं होंगी। जबकि बेसिक शिक्षा निदेशक विजय किरन आनंद के आदेश पर विभागीय अधिकारियों ने वार्षिक परीक्षा करवाने की तैयारी शुरू करते हुए परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया था। बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि वार्षिक परीक्षा के संबंध में जो भी आगे आदेश मिलेगा, उसी का पालन किया जाएगा। गत वर्ष भी कोरोना संक्रमण के चलते परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा नहीं हो सकी थी। बिना परीक्षा दिए ही सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को पास कर दिया गया था।
विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा के लिए शासन के मिले निर्देश के क्रम में कोराना से बचाव के लिए आवश्यक गाइड लाइन जारी की गई है। कहीं कोई अनियमितता मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि अपनी व परिवार की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें। - रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें