फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिले कोरोना संक्रमित, दो हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मिले कोरोना संक्रमित, दो हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में मंगलवार को 901 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 10 वर्षीय बच्चे समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही दो व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में संक्रमण के कुल केस 6235 हो गए हैं। अब तक 6115 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 93 लोगों की मौत हो चुकी है। 27 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि खुर्जा न्यू तहसील क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन और जहांगीराबाद व नरौरा नगर क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जहांगीराबाद निवासी महिला की एंटीजन जांच से और शेष चारों की आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए संक्रमित मरीजों में तीन को होम आइसोलेशन और दो को कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जनपद के 17 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन, दो मरीजों का नोएडा कोविड अस्पताल, चार मरीजों का हापुड़ के कोविड अस्पताल में और चार अन्य मरीजों का जिले के कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन करीब एक हजार लोगों की जांच की जा रही है। वर्तमान में विभागीय अफसरों और कर्मियों के प्रयास से कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें