फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सात लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में मंगलवार को 14 वर्षीय किशोरी समेत सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही एक व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, अन्य जनपदों से पांच केस स्थानांतरित होकर आए हैं। मंगलवार को 15 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण के अब कुल 6053 केस हो गए हैं। अब तक कुल 5883 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके है और 92 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 78 लोगों का उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि गत सप्ताह सिकंदराबाद क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति को बीमारी के चलते मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, मौत होने के बाद संबंधित व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। साथ ही जिला कारागार में बंद एक कैदी, नगर के सूर्यानगर निवासी एक व्यक्ति, बीबीनगर निवासी दो व्यक्ति, डिबाई निवासी एक किशोरी, अनूपशहर निवासी एक व्यक्ति और दानपुर निवासी एक व्यक्ति की लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

रैन बसेरे में रुकने वालों की होगी कोरोना जांच
सर्दी से बचाव के लिए जिलेभर में संचालित रैन बसेरों में रह रहे लोगों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर टीम को निर्देश जारी कर दिए है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि जिले में संचालित रैन बसेरों में रह रहे लोगों की कोरोना जांच कराने के लिए शासन से निर्देश मिले है। इस संबंध में सभी सीएचसी-पीएचसी समेत समस्त सरकारी चिकित्सा प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित रैन बसेरों में रह रहे लोगों के सैंपलिंग कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें