फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कैदी समेत 20 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कैदी समेत 20 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में रविवार को एक कैदी समेत 20 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही आठ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण के अब कुल 5808 केस हो गए हैं। अब तक कुल 5460 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 89 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 259 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिला कारागार में बंद एक कैदी व नगर के पटेल नगर निवासी दो और इंद्रानगर, केपी रोड, टीचर कॉलोनी व टांडा निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही गुलावठी में पांच व बीबीनगर में दो और दानपुर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा व स्याना क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें