20 विचाराधीन बंदी समेत 41 मिले कोरोना संक्रमित
बुलंदशहर। अस्थाई जेल में बंद 20 विचाराधीन बंदी समेत 41 लोगों में सोमवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 16 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब कुल केस 4355 हो गए हैं, जिसमें 3977 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 71 लोगों की मौत हो चुकी है। 307 लोगों का उपचार चल रहा है।
एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि विभिन्न मामलों में बंद 20 विचाराधीन बंदी कोरोना जांच में पॉजिटिव आए हैं। साथ ही राधानगर में तीन, ईसीएचएस में कार्यरत बालाजीनगर निवासी एक स्वास्थ्य कर्मी और भूड़ निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शिकारपुर में पांच, पहासू में तीन, डिबाई में तीन, सिकंदराबाद में एक, खुर्जा में एक, अनूपशहर में एक, ऊंचागांव में एक और जहांगीराबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।