14 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 27 हुए डिस्चार्ज
बुलंदशहर। जिले में रविवार को 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 27 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब कुल केस 3991 हो गए हैं, जिसमें 3553 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 65 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि शेष 373 लोगों का उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार नगर के देवीपुरा में तीन, कृष्णानगर में दो, लल्लाबाबू चौराहा पर एक और सबदलपुर में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। साथ ही जहांगीराबाद क्षेत्र में दो व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा सिकंदराबाद, स्याना, खुर्जा, शिकारपुर और नरौरा क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 27 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।