54 हुए डिस्चार्ज, 26 मिले कोरोना संक्रमित
बुलंदशहर। जिले में बृहस्पतिवार को कोविड-19 अस्पताल से 54 लोग डिस्चार्ज किए गए। तो वही, 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब कुल केस 3460 हो गए हैं। जिसमें 2879 अब तक ठीक हो चुके है और 58 की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि 523 लोगों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार नगर के आदर्श नगर में दो ओर अम्बा कॉलोनी में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, जहांगीराबाद क्षेत्र में पांच, खुर्जा क्षेत्र में तीन, शिकारपुर क्षेत्र में तीन ओर बीबीनगर में तीन व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि पहासू क्षेत्र में दो और डिबाई क्षेत्र में दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा दानपुर क्षेत्र, गुलावठी क्षेत्र, ऊंचागांव क्षेत्र, स्याना क्षेत्र और सिकंदराबाद क्षेत्र में एक-एक मरीजों की पुष्टि हुई है। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 26 लोगों में कोरोना संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई हैं और कोविड अस्पताल से 54 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।