फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाल रोग विशेषज्ञ की नही लगेगी कोविड में ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बाल रोग विशेषज्ञों की नही लगेगी कोविड में ड्यूटी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अब कोविड अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी नही लगाई जाएगी। प्रदेश में शिशु मृत्युदर में बढ़ोतरी होने पर शासन ने यह योजना बनाई है। हालांकि इस संबंध में स्वास्थ्य अफसरों को लिखित में कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य कर्मियों से लेकर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जिनकी ड्यूटी लगने से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। वहीं, पर्याप्त चिकित्सकों के न होने से शिशु मृत्यु दर भी बढ़ रही है। जिसे महाप्रबंधक बाल स्वास्थ्य डॉ. वेद प्रकाश ने बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की कोविड-19 अस्पतालों में ड्यूटी न लगाने के निर्देश दिए है। जिससे शिशु मृत्यु दर को बढ़ने से रोका जा सके। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि अभी इस संबंध में लिखित में कोई आदेश नही मिला है। आदेश मिलने पर गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें