फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों की होगी सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों की होगी सैंपलिंग
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। डीएम रविन्द्र कुमार ने पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोल रूम में रविवार रात आयोजित बैठक में डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि हॉट-स्पॉट घोषित होने के 24 घंटे के अंदर टीम लगाकर एंटीजन टेस्ट, एनटीपीसीआर सैंपलिंग और कोरोना मरीजों के संपर्क में आए शत प्रतिशत लोगों की जांच की जाए। डीएम ने कोरोना संक्रमण से हुई मौतों के संबंध में मृतक के परिजनों का सर्वे कराने के अलावा स्वास्थ्य जांच, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उपचार संबंधी कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि गंभीर और लंबी बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों की प्राथमिकता के आधार पर सैंपलिंग की जाए। शहरी क्षेत्रों में निगरानी समिति द्वारा किए गए कार्यों के सत्यापन के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। कहा कि आशा, आंगनबाड़ी द्वारा लंबी बीमारी से ग्रसित लोगों के संबंध में सूचना रजिस्टर में दर्ज किए जाने का सत्यापन किया जाए। साथ ही सैंपल व जांच के समय फोन नंबर सही लिया जाए। बैठक में सीडीओ अभिषेक पांडेय, एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, एडीएम न्यायिक उमेश चंद्र उपाध्याय, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी सीएमओ डॉ. भूदेव प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें