फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति शादी का रिसेप्शन, दूल्हे का पिता बना आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति शादी का रिसेप्शन, दूल्हे का पिता बना आरोपी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली की बीसा कालोनी में बीते दिनों एक शादी का रिसेप्शन गुपचुप तरीके से कर दिया गया। वहीं, अब उसमें शामिल 28 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस ने मामले में अब दूल्हे के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस उनकी तलाश में भी जुट गई है।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाल अरुणा राय ने बीसा कालोनी के एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि बीसा कालोनी निवासी प्रेमपाल ने अपने बेटे की 25 जून को शादी की थी। शादी में तो उसने कोई मेहमान व रिश्तेदार नहीं बुलाए। लेकिन, 28 जून को उसने बीसा कालोनी में ही एक मकान में चोरी छिपे रिसेप्शन किया। रिसेप्शन के एक दिन बाद जब पुलिस को पता चला कि यहां पर 70 से 80 लोग शामिल हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने इस रिसेप्शन में शामिल हुए लोगों का पता लगाया। प्रेमपाल ने अपने सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के पते दिए। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की मदद से पुलिस ने करीब करीब सभी का कोरोना टेस्ट कराया। रिपोर्ट आई तो अधिकारियों के होश उड़ गए। यहां शामिल हुए 28 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि इस रिसेप्शन में शामिल हुए सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। जबकि, कुछ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रेमपाल ने बिना अनुमति के रिसेप्शन किया है। इसलिए उस पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कुछ की रिपोर्ट आना अभी बाकी
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए करीब सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराया था। जिनमें से 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव आई है। जबकि, कुछ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि कुछ लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
लोगों की लापरवाही पड़ रही भारी
पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। पूर्व में भी बिना अनुमति के कार्यक्रम करने के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, बीते दिनों नगर क्षेत्र में करीब दर्जनभर से अधिक शादी समारोह हुए हैं, जिनमें लोगों ने अनुमति ली और सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन करते हुए चुनिंदा लोगों को ही निमंत्रित किया था। वहीं, अभी भी जनपद में लोग सामाजिक दूरी का पालन पूर्ण रूप से नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिना अनुमति के शादी का रिसेप्शन किया गया था। जानकारी होने पर लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिनमें से 28 की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। दूल्हे के पिता प्रेमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
- अरुणा राय, नगर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें