फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 49 और मिले कोरोना पॉजिटिव, 19 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 49 और मिले कोरोना पॉजिटिव, 19 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमित के मामलों में रविवार को सर्वाधिक वृद्धि दर्ज हुई। रविवार को 49 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें बुलंदशहर नगर के 28 और डिबाई के सर्वाधिक 11 संक्रमित शामिल हैं। वहीं, एक मरीज की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई और 19 लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए। जनपद में अब कोरोना मरीजों की संख्या 731 तक पहुंच गई है।
अनलॉक-वन में जहां जनपद का ग्राफ तेजी से बढ़ा था। वहीं, अनलॉक-टू में भी जनपद का कोरोना ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। पांच दिन में 124 संक्रमित मिल चुके हैं और एक संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को बुलंदशहर की बीसा कॉलोनी में 28 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जो कि मलिन बस्ती है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार कॉलोनी में दो दिन पूर्व मां-बेटा संक्रमित मिलने पर कोरोना जांच अभियान चलाया गया। कोरोना लक्षण मिलने पर एंटीजन किट से जांच में 28 लोग पॉजिटिव आए। डिबाई क्षेत्र में 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डिबाई नगर क्षेत्र के मोहल्ला हंसियागंज निवासी एक युवक, गांव गालिमपुर में छह महिला समेत आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा दो अन्य में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कसेरकलां पीएचसी चिकित्सक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र में पॉजिटिव आने वालों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मांगलौर में तीन महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खुर्जा तहसील क्षेत्र के जहांगीरपुर के गांव चिंगरावली निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार युवक नोएडा में वॉल पेंटर का कार्य करता है और स्वास्थ्य बिगड़ने पर नोएडा में ही जांच कराई। जहां, जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा एक अन्य युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं, स्याना नगर क्षेत्र में घर-घर जांच के दौरान दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पहासू क्षेत्र के गांव नगला सारंगपुर निवासी युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जोकि गाजियाबाद में मजदूरी करता है। साथ ही बीबीनगर और सिकंदराबाद में भी एक-एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एक की मौत और 19 हुए डिस्चार्ज
कोविड-19 अस्पताल मेरठ में भर्ती नगर के देवीपुरा निवासी एक महिला ने उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार महिला तीन जुलाई को गंभीर अवस्था में भर्ती की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिला को बीमारी से बचाने का काफी प्रयास किया गया। महिला की मौत होने से अब जनपद में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 23 पहुंच गई है। वहीं, कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 19 मरीजों के स्वास्थ में सुधार होने पर रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में अब तक 507 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 201 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जनपद के 49 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें 28 नगर की बीसा कालोनी के निवासी हैं। साथ ही 19 लोगों के स्वास्थ्य में सुधार मिलने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
- डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें