मम्मी इतना छोटा सा कूलर ... ये तो बैग में भी आ जाएगा .... कार्निवल में छोटा सा कूलर देख बच्चों के मुंह से कुछ इस प्रकार ही शब्द निकले। बच्चे तो बच्चे बड़े भी इतना छोटा कूलर देखकर दंग रह गए।
रविवार को अमर उजाला कार्निवल के अंतिम दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग उमड़े। कार्निवल में बच्चों ने जमकर मस्ती की। कार्निवल में स्थित स्टॉल पर बिक रहा छोटा सा कूलर बच्चों को खूब भाया। बच्चों ने कार्निवल में पानी की बोट का भी जमकर लुत्फ उठाया।
ऊंट की सवारी कर बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। बच्चों ने कार्निवल में लगे ड्रैगन झूले समेत अन्य झूलों का भी लुत्फ उठाया। इसके अलावा महिलाओं ने भी जमकर खरीदारी की।
बनारसी साड़ी और नए-नए लुक के सूट-सलवार महिलाओं को खूब भाए। कार्निवल में आए सहारनपुर के फर्नीचर भी लोगों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। साथ ही लकड़ी से बनीं घर में नियमित इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को भी लोग पसंद कर रहे हैं और खरीद रहे हैं।
युवाओं ने कार्निवल में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कार्निवल का समापन सोमवार को किया जाएगा।