फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रात में ठंडक, दिन में गर्माहट, 33 डिग्री पर पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रात में तापमान गिरने से हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्माहट बनी हुई है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 44 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह के अनुसार आगामी कई दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने से दिन में धूप खिलेगी और गर्माहट बनी रहेगी। वहीं, सुबह और रात के समय तापमान कम रहने से हल्की ठंडक महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें