फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम बनाने में लग गए तीन दिन

Sat, 07 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
evm - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन जारी है। खास बात यह है कि शिकायत और सूचना के लिए प्रशासन को कंट्रोल रूम स्थापित करने में तीन दिन लग गए। यह हीलाहवाली तब है, जब बीएसएलएन की ओर से विधानसभा वार हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए थे।

बीएसएनएल ने बुलंदशहर विधानसभा के लिए 05732-223103 , सिकंदराबाद 05732-223104, खुर्जा 05732-223105, शिकारपुर 05732-223107, डिबाई 05732-223108, स्याना 05732-223114 और अनूपशहर के लिए 05732-223115 नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन को हेल्पलाइन नंबरों को शामिल करते हुए एक कंट्रोल रूम बनाना था। मगर इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा नहीं होने से आचार संहिता जारी होने के तीन दिन बाद कंट्रोल रूम वजूद में आ सका। बता दें कि सपा, बसपा, कांग्रेस, भाजपा और रालोद के दफ्तरों पर होर्डिंग्स बैनर टंगे हुए हैं।

आवास विकास कालोनी में वॉल पेंटिग भी सजी हुई हैं। लोग शिकायत और सूचना साझा करना चाहते थे, लेकिन हेल्पलाइन के नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

वाटर प्रूफ होगा मतगणना केंद्र
 अबकी मतगणना केंद्र वाटर प्रूफ बनाए जाएंगे। खासतौर पर छत को वाटर प्रूफिंग करने का आदेश दे दिया गया है ताकि वोट गिनती के दौरान मौसम का मिजाज बदलने पर बाधा न पहुंचे। 11 मार्च को विधानसभा क्षेत्र बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई और स्याना की मतगणना नवीन मंडी स्थल पर होगी।

विधानसभा वार सेक्टर बनाकर पंडाल तैयार किए जाएंगे। ठंड में भी बदले मौसम में बूंदाबांदी से मतगणना का काम प्रभावित न हो इसलिए पंडाल की छत वाटर प्रुफ बनाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना स्थल का निरीक्षण कर डीडी मंडी को आदेश भी दे चुके हैं।

मतगणना के लिए व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मंडी के अधिकारी जुट गए हैं। बता दें कि 11 फरवरी को 2561 बूथों पर 2561 ईवीएम की मदद से मतदान डाले जाएंगे।

सदर तहसील में यहां यहां होगा नामांकन
कंट्रोल रूम शाम को शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जा रही हैं। तकनीकी अड़चन के कारण थोड़ी देरी जरूर हुई। अरविंद कुमार मिश्र, डिप्टी निर्वाचन अधिकारी
इस बार मतगणना केंद्र वाटर प्रूफ बनाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी डीडी मंडी को दे  दी गई है।  आंजनेय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी, बुलंदशहर

सीआरपीएफ के जवान करेंगे बूथों की सुरक्षा
प्रदेश में चुनावी शंखनाद के बाद जनपद के अधिकारियों ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। हर बार सीआरपीएफ के जवान चुनाव संपन्न कराते हैं। इस बार भी केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ के जवानों के कंधों पर मतदान का दायित्व सौंपा है।

हालांकि प्रदेश की पुलिस बूथों से 200 मीटर दूर रहकर शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करेगी। जनपद की सातों सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जहां पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आयोग पिछले अनुभवों को देखते हुए इस बार भी पुलिस को मतदान केंद्रों से 200 मीटर दूर रखकर शांतिपूर्वक चुनाव कराएगा। मतदान केंद्र पर सिर्फ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की ड्यूटी लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें