फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नौ चालक और छह परिचालकों की संविदा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर डिपो में कार्यरत नौ चालक और छह परिचालकों की ओर से लापरवाही बरतने पर एआरएम की ओर से संविदा समाप्त कर दी गई है। साथ ही इसकी सूचना मुख्यालय भेज दी है। वहीं, अप्रैल माह में अनुपस्थित रहने पर 26 संविदा परिचालकों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। यदि वह अनुपस्थित रहते हैं तो इनकी भी संविदा समाप्त कर दी जाएगी। 26 परिचालकों को एआरएम द्वारा नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि प्रत्येक माह कार्य करने वाले चालक-परिचालक और अन्य कर्मियों की उपस्थिति पंजिका चेक की जाती है। मार्च माह के साथ अप्रैल माह में नौ चालक और छह परिचालक ऐसे मिले जो बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। इन सभी की संविदा समाप्त कर दी गई है। साथ ही इसकी सूचना मुख्यालय भेज दी गई है। इसके अलावा अप्रैल माह में 28 अप्रैल तक उपस्थिति पंजिका चेक करने में 26 परिचालक ऐसे मिले। जिनके द्वारा 28 दिन में मात्र तीन से चार दिन ड्यूटी दी गई। शेष दिन संबंधित अनुपस्थित रहे। इन सभी को तत्काल कार्य पर आने के लिए नोटिस जारी किया है। संबंधित द्वारा नोटिस का अनुपालन करने पर या अनुपस्थित रहने की कोई सूचना न मिलने पर जल्द ही संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें