फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसेना। कस्बा ऊंचागांव स्थित गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कुछ उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने के बाद एजेंसी संचालक ने सिलिंडर देने से मना कर दिया। उनका कहना है कि होली होने के कारण गैस सिलिंडर की जरूरत है। जबकि सिलिंडर न मिलने पर अब चूल्हे का सराहा लेना पड़ेगा। एजेंसी पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि 192 गैस सिलिंडर आए थे। जिनका वितरण कर दिया गया है। उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण अन्य को सिलिंडर नहीं मिल सके। डीएसओ सुनील सिंह का कहना है कि इसका पता किया जाएगा और उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें