फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अध्ययन केंद्र का निर्माण कार्य शुरू, खर्च होंगे 1.29 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। कस्बे में 1.29 करोड़ की लागत से अध्ययन केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नगर पालिका की ओर से निर्माण इस साल के अंत तक पूरा होने का दावा किया गया है। इस केंद्र का लाभ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन


नगर पालिका स्याना के ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि नगर पालिका स्याना ने पिछले दिनों कस्बे में अध्ययन केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर शासन ने 1.29 करोड़ की राशि स्वीकृत की। शासन से राशि मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर केंद्र का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
बताया कि इसका निर्माण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए किया जा रहा है। इसमें एक साथ 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को अध्ययन करने की सहूलियत के साथ इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी। अध्ययन केंद्र में जरूरी सामान व पठन-पाठन की पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

अध्ययन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य छात्रों का शैक्षिक मार्गदर्शन प्रदान करना है। इसमें परामर्श सत्र आयोजित करना, कार्यशालाओं का आयोजन और मार्गदर्शन सामग्री प्रदान करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें