फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भतीजी के हाथ की चाय पीने अनूपशहर आते थे मनोज संतोषी

विज्ञापन
नरौरा के रामघाट निवासी मनोज संतोषी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
अनूपशहर/नरौरा। टेलीविजन की दुनिया के जाने-माने लेखक मनोज संतोषी का हैदराबाद में निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने हैदराबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक है। वह रामघाट के रहने वाले थे। जब भी वह यहां आते थे तो अनूपशहर में अपनी भतीजी के घर चाय पीने जरूर जाते थे।
विज्ञापन

मनोज के परिवार के सदस्य रामकेश संतोषी ने बताया कि मनोज संतोषी ने कस्बा जरगंवा स्थित इंटर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की थी। गायक बनने का सपना लेकर वह मुंबई गए थे। वहां एक लेखक से मुलाकात के बाद उन्होंने लेखन को अपना करियर बनाने का फैसला किया था। उन्होंने कई लोकप्रिय कॉमेडी सीरीज के लिए लेखन किया। इनमें भाभीजी घर पर हैं, हप्पू की उलटन पलटन, जीजा जी छत पर हैं और एफआईआर जैसे हिट शो शामिल हैं।
वह रामघाट में समय-समय पर आते रहते थे और हर साल माता का जागरण कराते थे। वहीं अनूपशहर के मोहल्ला मदारगेट निवासी उनकी भतीजी कल्पना ने बताया कि मनोज को उनके हाथ की चाय बहुत पसंद थी। वज जब भी रामघाट आते तो उनके घर जरूर आते थे।
विज्ञापन

रामकेश संतोषी ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को हैदराबाद से उनके पैतृक गांव रामघाट लाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन का समाचार मिलते ही गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें