तहसील परिसर स्याना में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इसमें 100 लोगों ने अपने शिकायती पत्र दिए। मौके पर मात्र आठ शिकायतों का निस्तारण हुआ। अधीनस्थ अधिकारियों को चेतावनी देते हुए डीएम आंजेनय कुमार सिंह ने कहा कि तहसील दिवसों की शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करें।
स्याना के मीट व्यापारियों ने भी ज्ञापन देकर मीट व्यवसाय को शुरू कराने की मांग की। रीता आर्य द्वारा गढ़ स्टैंड से बुगरासी रोड नाले की सफाई की मांग पर डीएम ने मौके पर ही ईओ को भेजा। डीएम ने पिछले तहसील दिवसों की शिकायतों व उनके निस्तारण की पत्रावली को भी भेजा।
सीडीओ जसजीत कौर, एसपी क्राइम अरविन्द पांडेय, एक्सईएन राकेश मोहन, एसओसी विजय कुमार, नितिन गंगवार, डा. मोहित जैन, डा. नरेश गोयल आदि रहे। अनूपशहर तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार की अध्यक्षता व तहसीलदार हीरालाल सैनी के संचालन में तहसील दिवस आयोजित किया गया।
इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 33 शिकायतें आईं। इसमें से मात्र एक शिकायत का निस्तारण हो सका। शिकारपुर तहसील में उपजिलाधिकारी उमाशंकर की अध्यक्षता में जनता दिवस का आयोजन किया गया। जनता दिवस में कुल 26 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से मात्र दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
सीओ विजयप्रकाश, तहसीलदार सुशील कुमार, नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र सिंह, एसडीओ अनूप सिंह आदि रहे। डिबाई/दानपुर में तहसील दिवस बृहस्पतिवार को तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 28 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
मौके पर मात्र तीन शिकायतों का निस्तारण हो सका। सीओ दिनेश चंद्र यादव, ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।