फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें बेशुमार, िनपटीं बस दो चार

Wed, 19 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील सभागार में जिलाधिकारी आंजनेय सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 58 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से महज दो शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर सभी शिकायतों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण कर रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए। पिछले तहसील दिवसों की शिकायतों के निस्तारित न होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।

मोहल्ला मोरीगेट निवासी मनोज कुमार शर्मा ने एक कोल्ड डि्रंक में गंदगी व कचरा निकलने की शिकायत कंपनी से करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने की शिकायत डीएम से की। इस पर डीएम के निर्देश पर तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने अलीगढ़ बाईपास स्थित वितरक की दुकान पर छापेमारी कर शीतल पेय के नमूने लेकर जांच के लिये भेज दिए हैं।
विज्ञापन


शिकारपुर में तहसील में मंगलवार को उपजिलाधिकारी उमाशंकर की अध्यक्षता में जनता दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 53 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। डिबाई में तहसील दिवस में फरियादियों ने 47 शिकायतें दर्ज कराई।

स्याना में तहसील दिवस के मौके पर पीडब्लूडी, एसडीओं, गन्ना निरीक्षक व बीडीओ अनुपस्थित रहे। इस मौके पर एसडीएम के समक्ष कुल 18 शिकायती पत्र आए। एसडीएम ने पीडब्लूडी, एसडीओ, गन्न निरीक्षक व बीडीओ के अनुपस्थिति रहने पर स्पष्टीकरण मांगा है। इस सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें