फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 10 लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। शादी की तैयारियों के बीच दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगा है। ककोड़ कस्बे के मोहल्ला तेलियान निवासी एक व्यक्ति ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर ककोड़ पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दहेज अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित इरफान के अनुसार, उन्होंने अपनी दो बेटियों का रिश्ता अगौता थाना क्षेत्र के गांव जोली निवासी शराफत के पुत्र रिजवान और परवेज के साथ तय किया था। दोनों बेटियों की शादी की तारीख 19 जुलाई निर्धारित हुई थी।
आरोप है कि शादी तय होने के बाद इरफान ने गोद भराई, मैरिज होम, टेंट, फर्नीचर और अन्य तैयारियों में काफी रकम खर्च कर दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि 30 जून की शाम करीब 6:30 बजे शराफत, रिजवान और परवेज ने फोन कॉल कर शादी करने के लिए नई मांग रखी। आरोप है कि उनसे कहा गया कि या तो 22 लाख रुपये दिए जाएं या फिर कार और 10 लाख रुपये दिए जाएं। मांग पूरी नहीं होने पर शादी करने से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ककोड़ थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिजवान, परवेज, शराफत और भूरी के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें