बुलंदशहर। अमर उजाला गांव महोत्सव के तहत शनिवार को कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के दो मैचों का आयोजन किया गया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राकेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को बुलंदशहर हीरोज और हर्ष क्लब के बीच पहला मैच खेला जाएगा। जिसमें हर्ष क्लब की टीम ने 48-37 के अंतर से जीत दर्ज की। जबकि दूसरे मैच में बुलंदशहर वीर ने बुलंदशहर हीरोज को 66-34 के अंतर से हराकर मैच जीता। अब पुरुष वर्ग का रविवार को फाइनल मैच बुलंदशहर वीर और हर्ष क्लब के बीच जबकि महिला वर्ग में केवीए बुलंदशहर और जिला कबड्डी एसोसिएशन के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों वर्गों में विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।