औद्योगिक क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे 34 पर नई मंडी के पास बुधवार सुबह को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
मृतक के पुत्र राकेश ने बताया कि उनके पिता गांव बोड़ा निवासी चरण सिंह (58 वर्ष) औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। बुधवार सुबह वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए गांव से बाइक सवार ललित से लिफ्ट लेकर निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे 34 नई मंडी के पास पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई।
हादसे में चरण सिंह घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जाए चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया ,जबकि बाइक चालक ललित के पैर में चोट आई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में तीन बेटियां, जिनकी शादी हो चुकी है और एक बेटा है। वह भी पौधों को क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। वह कंपनी में सांचे ढलाई का कार्य कर करते थे और अपना परिवार का पालन पोषण करते थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।