सिकंदराबाद में संचारी रोग अभियान को लेकर बैठक करते एसडीएम। संवाद
सिकंदराबाद। तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, यूनिसेफ व डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों के साथ नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए अफसरों को दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने कहा कि अभियान के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका को कम किया जा सके।