फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
अहार क्षेत्र में भागवत कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा। संवाद
विज्ञापन
अहार। क्षेत्र के रुक्मिणी बल्लभ वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में वार्षिक महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथाव्यास स्वामी शिव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने भगवान कृष्ण की महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा शुरू होने से पहले गंगा घाट से कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तजन श्रीकृष्ण, राधे-राधे के जयकारे लगाते रहे। कलश यात्रा के समापन के बाद कथा पंडाल में पूजन-अर्चन कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।
कथाव्यास स्वामी शिव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने पहले दिन कथा के महत्व और भागवत की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने भक्तों को धर्म, कर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें