नरौरा हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगाते गुसाएं लोग, समझाती पुलिस। संवाद
नरौरा (बुलंदशहर)। नेशनल हाईवे-509 पर बाजितपुर बंबा पुलिया के पास रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक बस को मौके से लेकर भाग गया। घटना से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने हाईवे पर जाम दिया। जाम के कारण करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने श्रद्धालुओं को समझा-बुझाकर और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
अतरौली थाना क्षेत्र के गांव जमुना निवासी सुमेरी सिंह व लीलाधर सिंह ने बताया कि वह परिवार के लोगों, गांव के लोगों को साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नरौरा में गंगा स्नान करने के बाद रविवार की सायं को बेलौन स्थित मां भवानी के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान डिबाई की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामने से टक्कर मार दी। बस की टक्कर ट्रैक्टर के ट्रैक्टर ट्रॉली आधी झुक गई। हादसे में अजय कुमार (19) व धर्मेंद्र कुमार (16) घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाली रोडवेज बस को ट्रेस कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कार्रवाई की जाएगी।