फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बुलंदशहर में एनएच-34 पर कार और कंटेनर की टक्कर, बाल-बाल बचे तीन लोग

Fri, 09 Oct 2026 11:51 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कंटेनर ने अचानक ओवरटेक करते हुए एक कार को टक्कर मार दी। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल था। तीनों बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से अलीगढ़ की ओर जा रही एक अर्टिगा कार को कंटेनर ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए। कार में सवार लोगों की जान बच गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू बनाने के लिए कार को सड़क से हटवाया। पुलिस ने कंटेनर के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें