फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ठंड में इजाफा, जल्द कोहरे का करना होगा सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव से ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह हल्की धुंध और शाम को सर्दी का अहसास हो रहा है। दिन में धूप से राहत मिलती है लेकिन सुबह और रात में गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को आर्द्रता 45 फीसदी दर्ज की गई। हवा छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक रेशु सिंह ने जानकारी दी। जिले में अभी मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध छाने की संभावना है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ धुंध का प्रभाव भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। रात के समय ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों को सुबह और रात के समय कोहरे का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें