फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंबुलेंस कर्मियों को सीएमओ ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को 102 व 108 सेवा से जुड़े एंबुलेंस कर्मियों को सम्मानित किया गया। जो जनवरी से अप्रैल माह तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 एंबुलेंस कर्मियों को किया गया। साथ ही अन्य एंबुलेंस कर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिले में 102 व 108 एंबुलेंस सेवा जनता के बीच अपने त्वरित रिस्पांस के लिए जानी जाती है। किसी भी आपदा में 108 व 102 एंबुलेंस सेवा का 24 घंटे लाभ लिया जा सकता है। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम मैनेजर योगेंद्र कुमार ने बताया कि जनवरी से अप्रैल माह तक रिस्पांस समय पर सेवा देने वाले 11 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा अन्य कार्यों में भी योगदान दिया जा रहा है। इसके लिए सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह द्वारा सभी को विश्व नर्स दिवस पर कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें ईएमटी सुनील, रजनीश, देवांश, पवन, राम किशन, अमन प्रताप, जुगेंद्र सिंह व चालक राज कुमार और अंकित को किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें