फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे वाले मार्ग हुए चकाचक, बाकी शहर बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के दौरे वाले मार्ग हुए चकाचक, बाकी शहर बदहाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रशासन ने शहर के उन मार्गों को दुरुस्त करा दिया है, जिनसे सीएम गुजरेंगे। शहर के अन्य इलाके बदहाल हैं। कचहरी रोड, चांदपुर रोड समेत सभी सड़कें खस्ताहाल हैं। किनारे गंदगी का अंबार भी लगा हुआ है।
आगामी 27 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा संभावित है। बताया गया है कि सीएम पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद कार से जिला महिला अस्पताल और फिर कालाआम वाया भूड़ चौराहा होते हुए निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। यहां के निरीक्षण के बाद निकुंज हॉल में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है। पुलिस लाइन के मैदान में हेलीपैड भी तैयार कर लिया गया है। सीएम के दौरे वाले मार्ग को चकाचक कर दिया गया है। सड़क किनारे कूड़े के ढेर से लेकर घास तक साफ हो गई है। डिवाइडर पर लगी रेलिंग को भी पेंट कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन मार्गों के अलावा नगर के अन्य इलाके अब भी बदहाल हैं। कलक्ट्रेट से लेकर शनिदेव मंदिर तक की रोड की हालत खस्ता है। इस मार्ग पर डीएम कार्यालय, पुलिस कार्यालय और जिला न्यायालय स्थित हैं। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। चांदपुर रोड पर भी जगह जगह गड्ढे हैं, जिनमें सिर्फ गिट्टी डलवाई गई है।
टाइल्स लगाई, सड़क किया चकाचक
जिला अस्पताल के बाहर नाले के ऊपर अवैध रूप से लोगों ने ठेले व दुकानें लगाई हुईं थीं। नाला सड़क से काफी नीचे था, इस कारण गंदगी जमी रहती थी। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए नगर पालिका अधिकारियों ने रातोंरात सड़क से अतिक्रमण हटवाकर नाले पर दीवार बनवाकर उसे ऊंचा करा दिया गया। अस्पताल के पास खाली जमीन पर टाइल्स भी लगवाई गई हैं। सड़क को चकाचक किया जा रहा है।
सालों से गड्ढों से जूझ रहे थे लोग
भूड़ चौराहे से कोतवाली देहात के सामने मेडिकल कालेज तक के मार्ग को बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी बजट का रोना रो रहे थे। सीएम का दौरा लगते हुए इस मार्ग को बिना बजट के ही बना दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन जेके शर्मा ने बताया कि सड़क का प्रस्ताव बनाकर पूर्व में शासन को भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते फिलहाल सड़क निर्माण कराया जा रहा है। जल्द इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने की संभावना है।
निकले हैं मैनहोल के ढक्कन
अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों पर मैनहोल के ढक्कन ऊपर की ओर निकले हुए हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई स्थानों पर सड़क भी धंस गई है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा
डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ हेलीपैड, मीटिंग कक्ष, महिला अस्पताल परिसर, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का बुधवार को निरीक्षण किया। सुरक्षा और साफ सफाई के साथ ही आवश्यक व्यवस्था भी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें