फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हल्के कोहरे के बीच छाए बादल, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर के समय छाए बादलों के बीच निकले सूर्यदेव। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। सुबह हल्का कोहरा व दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद निकली धूप भी शीतलहर से बढ़ी ठंड से राहत नहीं दिला सकी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां पांच जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बूंदाबांदी के आसार हैं। कोहरे का येलो अलर्ट है।
विज्ञापन

दिसंबर से ही सर्दी का सितम जारी है। साल के पहले दिन हल्का कोहरा रहा और दोपहर के समय जगह-जगह बूंदाबांदी हुई। रात के समय भी हल्का कोहरा। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह भी हल्का कोहरा छाया रहा। दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की धूप निकली लेकिन ठंडी हवाओं के आगे बेअसर रही। शीतलहर से लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। शाम होते ही फिर से सर्दी का असर बढ़ गया और लोग घरों में दुबक गए।
ऐसे मौसम के बीच न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री कम होकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़कर 17.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डा. रेशु सिंह का कहना है कि अभी बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना बरकरार बनी हुई है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। लगातार चल रही शीतलहर से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। कोहरा इस समय पीली श्रेणी में पहुंच गया है। ऐसे में कोहरे का असर अब कम रहेगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल
जिला कृषि अधिकारी राम कुमार यादव का कहना है कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगा। हालांकि आलू, सरसों, दलहन व तिलहन के अलावा सब्जी की फसलों पर विपरीत असर पड़ेगा। फसलों में रोग भी लग सकते हैं। इसलिए किसानों को चाहिए कि वह कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समाधान की जानकारी ले सकते हैं।
स्कूल बंद न करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए पांच जनवरी तक जिले के सभी बोर्ड से संबंधित 12वीं तक के स्कूल पांच जनवरी तक बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने यह निर्देश जारी किए हैं। इसका सभी विद्यालयों को पालन करना होगा। इसका अनुपालन न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिलेभर के परिषदीय स्कूलों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित हो गया है। ऐसे में 14 जनवरी तक सभी 1862 परिषदीय स्कूलों में कक्षाओं का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें