फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सुबह छाए बादल, दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी फिर निकली धूप

विज्ञापन
खुर्जा के गांधी मार्ग पर बारिश में से गुजरते राहगीर । संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले कई दिन से लगातार बदल रहे मौसम के बीच शनिवार सुबह से बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई और फिर धूप निकल आई। अब तापमान में लगातार इजाफा होने का अनुमान है। दो से तीन दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार सकता है।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। हवा न चलने के कारण गर्माहट का अहसास बढ़ गया। वहीं, दोपहर के समय लगा कि आंधी आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके बाद चिलचिलाती धूप ने उमस को और बढ़ा दिया।
ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 43 और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज के अनुसार इस समय बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन

बारिश होती है तो फसलों को संजीवनी मिलेगी। तेज आंधी आने पर आम की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं, अब तापमान में लगातार इजाफा होने का अनुमान बन रहा है। दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 37 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें