फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सफाई कर्मियों ने किया काम का बहिष्कार, मुख्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सफाई कर्मियों ने सोमवार को काम का बहिष्कार करते हुए नगर निगम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने से शहर की सफाई व्यवस्था बाधित हुई। कर्मी मंगलवार को भी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

गाजियाबाद नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले भारी संख्या में सफाई कर्मी सुबह 10 बजे से ही निगम मुख्यालय पर जुटने शुरू हो गए और मांगे पूरी नहीं होने पर काम बंद करने की घोषणा की। सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि पिछले छह महीने से कर्मियों की समस्याओं को सुना नहीं जा रहा है। निगम अधिकारियों की मनमानी से परेशान होकर काम बंद कर हड़ताल करने का फैसला लेना पड़ा है। निगम में कार्यरत पांच हजार से अधिक सफाई कर्मियों का नियोक्ता द्वारा देय पीएफ का करीब 10 करोड़ रुपया गबन किया गया है। तत्काल इस रकम को कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा कराया जाए। कर्मियों को स्थायी किया जाए। समस्त कार्यवाहक सफाई नायकों को स्थायी सफाई नायक घोषित किया जाए। कूड़े की आय से हो रही आय का 60 प्रतिशत स्वीपर वेलफेयर फंड में जमा कराया जाए। हड़ताल में शामिल सफाई कर्मियों को संजय टांक, शक्ति जीनवाल, आजाद वाल्मीकि, पिंके टांक, संजय टांक, प्रवीण गहलौत, चौधरी सुरेंद्र कुमार और राजपाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें