फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुखार से कक्षा पांच की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। क्षेत्र के गांव घुंघरावली में बुखार के चलते कक्षा पांच की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा का मलेरिया और टायफाइड बुखार होने पर परिजन गांव में ही इलाज करवा रहे थे। वहीं, क्षेत्र में काफी लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं जो झोलाछाप आदि से अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव घुंघरावली निवासी प्रेमपाल सिंह की 11 वर्षीय पुत्री इशिता गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थीं। पिता प्रेमपाल सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व पुत्री के पेटदर्द होने के साथ बुखार की समस्या हुई। शुरुआत में गांव के ही एक झोलाछाप से उपचार कराया। संबंधित के द्वारा ब्लड जांच कराने पर लैब से मलेरिया और टायफाइड रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई। उपचार कराने पर स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर स्याना के एक निजी क्लीनिक पर ले गए। जहां उपचार के दौरान बुधवार को इशिता ने दम तोड़ दिया। बताया कि पुत्री पढ़ने में काफी होशियार थी और पढ़-लिखकर सरकारी अफसर बनना चाहती थी लेकिन बुखार ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


बुखार से बच्ची की मौत की जानकारी ली जा रही है। गांव में कोई बीमार है तो शिविर लगवा दिया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें