फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 11वीं के छात्र ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11वीं के छात्र ने जहर खा लिया। परिजनों ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही छात्र की मौत हो गई। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव पाली आनंदगढ़ी निवासी 18 वर्षीय नितिन नरसेना के इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था। सोमवार दोपहर बाद उसने जहर खा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। न ही छात्र के जहर खाने के कारणों का पता लग सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें