फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पंचायत में धारदार हथियार से हमले में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में धारदार हथियार से हमले में एक घायल
विज्ञापन

औरंगाबाद। निवर्तमान चेयरमैन के प्रतिष्ठान पर बुधवार देर शाम बीते दिनों हुई मारपीट के मामले में हो रही पंचायत में दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों समुदायों के लोगों ने एक दूसरे को नामजद करते हुए तहरीर दी है। दोनों समुदायों में तनाव है।
विज्ञापन

15 जनवरी को प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर पर गांव मूंढी बकापुर निवासी छात्र अक्षय की दूसरे समुदाय के लोगों ने किसी बात को लेकर बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। जिससे पीड़ित पक्ष ने पुलिस के खिलाफ भारी गुस्सा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे मामले का पटाक्षेप करने के लिए निवर्तमान चेयरमैन अख्तर मेवाती की आरा मशीन पर मेवाती और गुर्जर समाज के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में दोनो समुदायों के लोगों को एक दूसरे के गले मिलकर मामले को खत्म करने की बात कही। इसी दौरान एक समुदाय के युवकों ने दूसरे समुदाय के युवकों के साथ मारपीट कर दी। इसमें गांव भिकनपुर निवासी साहब सिंह गुर्जर घायल हो गया। दोनों समुदायों में मारपीट की सूचना मिलते ही नगर में तनाव फैल गया। सूचना पर एक पक्ष से पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी, भाजपा नेता तरसेम गुर्जर, नरेश तायल, जबकि दूसरे पक्ष से निवर्तमान चेयरमैन अख्तर मेवाती, पूर्व मंत्री के पौत्र हुसैन अली समेत सैकड़ों लोग थाने पर जुट गए। दोनों समुदायों ने एक दूसरे को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने सपा नेता ताहिर मेवाती को हिरासत में लिया तो मामला और गरमा गया। देर शाम तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर जमा थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनी हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें