फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वाहन टकरानेे के बाद दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव शकूरपुर में सोमवार शाम वाहन टकराने के बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। संघर्ष में प्रधान पुत्र सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव शकूरपुर निवासी प्रधान पति महेश चौधरी और ग्रामीण सचिन सोमवार शाम अपनी-अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। बताया कि दोनों बाइक टकरा गई। बाइक टकराने के बाद दोनों पक्ष में विवाद हो गया। प्रधान पति महेश का आरोप है कि सचिन ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। सूचना के बाद प्रधान का पुत्र नवीन बीच बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने डंडा मारकर उसे घायल कर दिया और फायरिंग की। वहीं, सचिन का आरोप है कि प्रधान पति ने फायरिंग की। हाथ में गोली लगनेे से वह घायल हो गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि वाहन टकराने के बाद विवाद की बात सामने आ रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें