फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Sun, 24 Jan 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बार पदाधिकारियों की कार्यशैली और खराब व्यवहार से क्षुब्ध होकर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सजेंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार देर रात बार के उपाध्यक्ष कुंवर विष्णु प्रताप को त्याग पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


हालांकि कुछ लोग इस त्याग पत्र को पदाधिकारियों की अंदरूनी राजनीति मानकर चल रहे हैं। करीब दो माह पहले सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता सजेंद्र सिंह ने भारी बहुमत के साथ अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था।

शनिवार देर रात उन्होंने बार के उपाध्यक्ष कुंवर विष्णु प्रताप को त्याग पत्र भेजते हुए कहा कि वह बार के जिम्मेदार पद पर आसीन पदाधिकारी के असयोगात्मक आचरण और व्यवहार से क्षुब्ध हैं।
विज्ञापन


हालांकि सूत्र बताते हैं कि बार के एक पदाधिकारी ने एक अधिवक्ता को बिना पदाधिकारियों की सहमति के एक चैंबर आवंटित कर दिया था। जिसका सजेंद्र सिंह विरोध कर रहे थे।

बार के उपाध्यक्ष कुंवर विष्णु प्रताप ने बताया कि उन्हें अध्यक्ष सजेंद्र सिंह का त्याग पत्र मिल चुका है। वह इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। सोमवार को बैठक में मामले को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें