नगर के यमुनापुरम में सड़क पर उड़ती धूल। संवाद
बुलंदशहर। शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को बुलंदशहर का एक्यूआई 163 मापा गया। जो देश के सबसे प्रदूषित 241 शहरों में 18वें नंबर पर रहा। वहीं पालिका ने प्रदूषण कार्यालय के आसपास पानी का छिड़काव कराया लेकिन कुछ जगह अभी भी धूल उड़ रही है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
अक्तूबर माह के शुरूआत से ही शहर की हवा जहरीली होनी शुरू हो गई है। सुबह और रात को कूड़ा-कचरा जलाया जा रहा है। ऐसे में हवा जहरीली होने से सांस के रोगियों की समस्या बढ़ती जा रही है। खांसी, गले में खराश व आंखों में खुजली-जलन के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। हालांकि नगर पालिका द्वारा यमुनापुरम एवं कुछ स्थानों पर पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिया है। लेकिन कुछ जगह अभी भी धूल उड़ रही है।
Iकार्यालय के पास धूल को उड़ने से रोकने के लिए पालिका द्वारा छिड़काव कराना शुरू कर दिया है। अन्य धूल रहित क्षेत्रों में भी पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए है। प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए अन्य विभागों से भी प्रयास करने को निर्देश दिए हैं। - विमल कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारीI