फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भोले शंकर की बराती बने नगरवासी, जगह-जगह हुआ स्वागत

विज्ञापन
नगर में निकाली गई ​शिव बरात में शामिल झांकी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। सावन के अंतिम सोमवार को शहर में निकली गई भगवान भोलेनाथ की बरात में नगरवासी बराती बने। डीजे, बैंडबाजे व आकर्षक झांकियों से साथ निकली बरात से पूरा शहर ही शिवमय हो गया। इसका जगह-जगह जोरदार किया गया। बाबा भोले के जयकारों से शहर गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

शिव बारात कमेटी राजेश्वर मंदिर की ओर से 39वां विराट मेला शिव विवाह का आयोजन धूमधाम से किया गया। बाबा भोलेनाथ की घुड़चढ़ी वृद्धाश्रम मोहनकुटी से शुरू हुई। यह कई मार्गों से होती हुई राजराजेश्वर मंदिर पर पहुंची। इसमें नंदी समेत कई झांकियां हर किसी को लुभा रही थीं। साथ ही डीजे की धुन व भक्ति गीतों पर बरात में शामिल लोग झूमते और नाचते-गाते चल रहे थे।
बरात राजराजेश्वर मंदिर पर पहुंची। यहां जयमाला और शिव-पार्वती के विवाह की रस्म पूरी की गई। इस दौरान बम-बम भोले, बम लहरी और भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण शिव की भक्ति से गूंज उठा। मंदिर में मेला भी लगा। साथ ही पुलिस भी पूरी नजर बनाए रही। मेला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, संयोजक विजय गुप्ता, महामंत्री शिखर भटनागर, कोषाध्यक्ष हरिओम शर्मा और मेला उपाध्यक्ष चेतन मिनोचा आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें